Explore

Search

March 3, 2026 9:03 pm

मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का निरीक्षण

डूंगला, (राजेंद्र कुमार)। मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए डॉ. पुनीत कुमार तिवारी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने डूंगला क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख स्वास्थ्य इकाइयों सीएचसी मंगलवाड़ और सीएचसी डूंगला का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ हरिओम चौधरी के साथ विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायज़ा लिया, जिनमें ओपीडी, टीकाकरण केंद्र, लेबर रूम, डीडीसी (ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर) और लैब शामिल रहे। उन्होंने स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि रोगियों के लिए उपलब्ध दवाइयाँ पूरी तरह व्यवस्थित और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। साथ ही, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत समय पर क्लेम बुक करने पर विशेष जोर दिया। डॉ. तिवारी ने अस्पताल परिसरों की सफाई व्यवस्था में और सुधार लाने के लिए चिकित्सा कार्मिकों को प्रेरित किया और कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही संक्रमणजनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने सेक्टर सुपरवाइजर कैलाश चंद्र बारबर नर्सिंग ऑफिसर से वैक्सीनेशन साईट के बारे में जानकारी ली और क्षेत्र में पूर्ण टीकाकरण कराने पर ज़ोर दिया । मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस आदि की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक क्षेत्र में दैनिक सर्वे किया जाए तथा समय पर एंटी-लार्वा गतिविधियाँ, एंटी-एडल्ट स्प्रे और सोर्स रिडक्शन गतिविधियाँ गुणवत्ता के साथ की जाएं। इन गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग कर जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना जरूरी है। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ से कहा कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि क्षेत्र में मौसमी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों । डॉ राहुल डॉ रोहिताश्व डॉ प्रीतिका शिवराम सुरेश मोनिका हेमंत युधिष्ठिर उमेश रमेश नर्सिंग ऑफिसर एवं सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर