Explore

Search

January 23, 2026 10:04 pm

ताईक्वांडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी जितेन्द्र का स्वागत

चित्तौड़गढ़। गत दिनों जम्मू कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ के गेणिया निवासी जितेन्द्र सालवी के गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर अखिल भारतीय सालवी महासभा द्वारा शनिवार को बिलिया में स्वागत अभिनन्दन किया गया।
जिला प्रवक्ता राजूलाल सालवी, सोहन सालवी ने जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सालवी के हवाले से जारी विज्ञप्ति में बताया कि जेएनी उधमपुर जम्मू कश्मीर में आयोजित 34वीं राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गेणिया निवासी जितेन्द्र सालवी ने भाग लेते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।
महासभा के रतनलाल सालवी, हंसराज सालवी, मदनलाल सालवी, किशनलाल सालवी, सभाध्यक्ष गोवर्धनलाल सालवी, जय भीम युवा के अध्यक्ष सोनू सालवी भटवाड़ा, महामंत्री प्रभुलाल सालवी, संयोजक रोशन लाल सालवी, कोषाध्यक्ष किशोर सालवी, प्राचार्य किशनलाल बूढ़, अम्बालाल पुठोली, छगनलाल, उंकारलाल, गोपाल लाल बिलिया, देवीलाल चंदेरिया, रतनलाल मेड़ीखेड़ा, भेरूलाल सुरजना, हेमराज गेणिया, लक्खा गेणिया, ललित बूढ़ आदि समाजजनों ने स्वागत किया और शुभकामनाएँ दी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर