कानोड़। कानोड़ नगर से एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को प्रातः डबोक स्थित विधायक निवास पर भेंट कर वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी से कानोड के विकास के संदर्भ में चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, अनूप श्रीमाली, मंडल उपाध्यक्ष व पूर्व जिला प्रभारी भाजयुमो दिनेश जोशी,पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जुगल किशोर टेलर, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन व्यास ने भेंट की। कानोड़ मेन रोड़ जो अधूरा पड़ा था, लंबे समय से एक विकट समस्या थी जिससे कानोड़ नगर तथा इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी परेशान थे। उस रोड़ की स्वीकृति कराने पर कानोड़ नगर की तरफ से विधायक डांगी का स्वागत अभिनंदन कर आभार पत्र दिया। साथ ही कानोड़ चिकित्सालय की समस्या पर बातचीत कर स्थाई डॉक्टर्स सहित विभिन्न विभागों में रिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग से अवगत कराया। चिकित्सा विभाग द्वारा कानोड़ चिकित्सालय की सेवा हेतु 15-15 दिन के लिए दो गायनिक डॉक्टर्स की नियुक्ति की गई थी परन्तु अभी तक डॉक्टर्स ने अपनी सेवा देना प्रारंभ नहीं किया है। विधायक से आग्रह कर कानोड़ की जनता को गायनिक डॉक्टर्स की सेवा का लाभ मिल सके। इसके लिए डॉक्टर्स को शीघ्र कानोड़ में सेवा देने हेतु निवेदन किया। जिस पर विधायक ने डॉक्टर्स की नियुक्ति का विश्वास दिया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़