Explore

Search

January 13, 2026 9:05 am

परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की

चित्तौड़गढ़। भारत के सच्चे सपूत और 1965 के भारत-पाक युद्ध में वीरता का अभूतपूर्व परिचय देकर परमवीर चक्र से सम्मानित जांबाज़ शहीद अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि पर ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की।। ख़िदमत सोसायटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके शौर्य, बलिदान और देशप्रेम को सलाम करते हुए प्रताप पार्क स्थित शहीद स्मारक पर ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया।

सोसायटी के सेक्रेट्री अवेस अख्तर कुका ने कहा कि शहीद अब्दुल हमीद ने अपने अदम्य साहस से 1965 में भारत- पाक के कारगिल युद्व में अपनी जान की परवाह किए बिना मात्र अपनी “गन माउन्टेड जीप” से उस समय अजेय समझे जाने वाले पाकिस्तान के “पैटन टैंकों” को नष्ट किया था।
अब्दुल हमीद ने अपनी अद्भुत वीरता का प्रदर्शन करते हुए वीरगति प्राप्त की। जिसके लिए उन्हें मरणोपरान्त भारत का सर्वोच्च सेना पुरस्कार परमवीर चक्र से नवाज़ा गया और पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि देश की रक्षा सर्वोपरि है। इस मोके पर ख़िदमत सोसायटी के सरपरस्त शरीफ खान पठान, सोसायटी के उपाध्यक्ष फिरोज खान व शब्बीर नागौरी, सेक्रेट्री अवेस अख्तर कुका. जॉइंट सेक्रेटरी आरिफ मोहम्मद मेव एडवोकेट ,ऑफिस सेक्रेट्री असलम खान सदस्य वासिम शेख, इदरीस मंसूरी ज़ाकिर खान पठान आरिफ खान, मुबारिक मेवाती, मेवाती समाज के सदर साबिर मेवाती, अलाबक्श, अब्दुल हमीद कुरैशी व आसिफ नीलगर मौजूद थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर