Explore

Search

September 24, 2026 10:52 pm

जोगणिया माता शक्तिपीठ पर नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां तेज, बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

बेगूं। आगामी शरद नवरात्रि महोत्सव को लेकर श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ में तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। महोत्सव की रूपरेखा तय करने के लिए गुरुवार को श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान कार्यालय में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईएएस अधिकारी रविंद्र जी मेघवाल, बेगूं एसडीएम अंकित सामरिया, तहसीलदार गोपाल लाल जीनगर, नायब तहसीलदार विष्णु यादव,बिजली विभाग सहायक अभियंता गिरिराज मेहरा संस्था अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और संस्थान पदाधिकारी मौजूद रहे। संस्थान अध्यक्ष ने बताया कि 22 सितम्बर सोमवार से 1 अक्टूबर 2025 तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान घट स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन संध्या, रामलीला, लोक नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ ही इस वर्ष महोत्सव परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखने का भी निर्णय लिया गया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर