Explore

Search

June 23, 2026 9:43 am

मेवाड़ कराटे लीग 3.0 में आरिज अख्तर कूका को मिला सिल्वर मेडल

चित्तौड़गढ़। शहर के गांधी नगर निवासी अवेस अख्तर कूका के पुत्र आरिज अख्तर कूका ने हाल ही में आयोजित मेवाड़ कराटे लीग 3.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल हासिल किया। यह प्रतियोगिता शहर के एक निजी रिज़ॉर्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर से आये विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। केवल 8 वर्ष की आयु में आरिज ने कुमिते स्पर्धा में यह उपलब्धि अर्जित कर अपने परिवार सहित पूरे शहर का नाम गौरवान्वित किया है। वर्तमान में आरिज कक्षा दो के छात्र हैं और नियमित रूप से कराटे का अभ्यास करते हैं। अपनी सफलता का श्रेय आरिज अख्तर ने अपने कोच सर मोहित वैष्णव सहित अपने माता-पिता को दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह संभव हुआ। आरिज की इस उपलब्धि पर परिजनों, खेल प्रेमियों एवं शुभचिन्तकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर