Explore

Search

September 17, 2026 3:17 am

काबरी महादेव परिसर में वर्षों पुराना बरगद का पेड़ धराशायी, सराय क्षतिग्रस्त

राजसमंद। राजसमंद जिले के इन दोनों मातृकुंडिया जैसा तीर्थ कहलाने वाला काबरी महादेव मंदिर परिसर पर बीती रात्रि को काबरी महादेव मंदिर परिसर स्थित आवरी माता मंदिर के पास बीती रात वर्षों पुराना विशाल बरगद का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से जाट समाज सहित एक अन्य समाज की सराय क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना रात में हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
किशनलाल कुमावत ने बताया कि बरगद का यह पेड़ काफी पुराना था और जड़ें पूरी तरह से सड़-गल चुकी थीं। एनीकट में पानी भरने और दोनों ओर नमी रहने से कमजोर पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से जाट समाज की सराय की रेलिंग व दूसरी सराय को नुकसान पहुँचा है। घटना की सूचना पर सुबह मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने राहत की सांस ली कि बरगद गिरने के बावजूद आवरी माता मंदिर सुरक्षित बच गया। फिलहाल समाज के लोग क्रेन की मदद से पेड़ को हटाने की तैयारी कर रहे हैं।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर