बेगूं। संविधान बचाओ वोट चोरी रोको किसान सम्मेलन को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाँव-गाँव जाकर किसानों और ग्रामीणों से संवाद किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के विधानसभा समन्वयक अशोक धाकड़ ने बताया कि आगामी 17 सितंबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेगूँ रावतभाटा की ओर से बोराव में किसान सम्मेलन आयोजित होगा। हाल ही में भारी वर्षा से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को मुआवजा दिलाने की माँग सम्मेलन का प्रमुख मुद्दा रहेगा। सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा,प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कांग्रेसजनों ने चेची, कुलाटिया, धर्मदासजी का खेड़ा, आमल्दा, काकाजी का अनोपपुरा, गुलाना, रामपुरिया, नन्दवाई सहित दर्जनभर गाँवों का दौरा कर ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में बोराव पहुँचने का आह्वान किया।
इस मौके पर रतनलाल, विशाल, धर्मराज, महावीर जाट, राहुल धाकड़, देवकिशन, देवराज सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
प्रशासन
पंचायती राज चुनाव : ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच प्रारम्भ, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
February 16, 2026
4:32 pm
बेगूं एसडीएम अंकित सामरिया ने नगर पालिका प्रशासक का संभाला पदभार
February 12, 2026
2:12 pm
बजट 2026 : घोषणाओं की नहीं, भरोसे और विकास की राजनीति का सशक्त प्रमाण भाजपा जिलाध्यक्ष
February 11, 2026
6:53 pm
कांग्रेसजनों ने किया गाँव गाँव दौरा, बोराव किसान सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान