Explore

Search

February 6, 2026 7:39 am

69 वी जिला स्तरीय उच्च माध्यमिक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

डूंगला। (राजेंद्र मोगरा) 69 सी जिला स्तरीय उच्च उच्च माध्यमिक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को उपप्रधान रणजीत सिंह के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता हीरालाल मीणा ने की एवं विशिष्ट अतिथि प्रधान बड़ी सादड़ी नंदलाल मेनारिया सत्यनारायण शर्मा पूर्व अध्यक्ष मंदिर मंडल सांवलिया जी थे। आयोजक मंडल के जागरूक कार्यकर्ता प्रकाश जाट ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 19 वर्ष में कुल 11 मैच एवं 17 वर्ष में कुल 14 मैच हुए जिसमें प्रातः कालीन मेचो में उच्च माध्यमिक जेजीएम गुरुकुल वर्सेस भाटोली बागरियान के बीच हुआ जिसमें भटोली बागरियान विजय रही एवं दूसरा मैच माध्यमिक विद्यालय खैरपुर वर्सेस हीरा खेड़ी के बीच हुआ जिसमें हीरा खेड़ी विजय रही आज के कार्यक्रम में वातपीठ अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा बड़ी सादड़ी ने शिरकत की मेचो से पूर्व सभी खिलाड़ियों का परिचय कर हौसला अफजाई किया प्रतियोगिता आयोजक मुलक दास खेड़ी के समस्त ग्राम वासियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानो एवं निर्णायको को मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहनाकर  स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में उपस्थित वाकपीठ अध्यक्ष ने ग्राम वासियों द्वारा जो खिलाड़ियों के खेलने नाश्ते, भोजन एवं आवास की जो शानदार व्यवस्था की उसकी सराहना करते हुए कहा कि मैंने अपने जीवन में पहली बार ऐसी व्यवस्था देखी है। व्यवस्था में गांव मुलकदास खेड़ी जिले में नंबर वन है यह गांव संत मुलक दास महाराज के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक भगवती लाल बाबेल ने किया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर