Explore

Search

February 8, 2026 3:40 am

खेत में मक्का काटते समय दिखा अजगर

बेगूं। सामरिया पंचायत के बड़ी का खेड़ा गांव में मंगलवार को एक किसान खेत में अजगर को देख अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार किसान भैरूलाल अपने खेत में मक्का की फसल काट रहा था। तभी मक्की के बीच से एक विशाल अजगर दिखाई दिया। खेत में अजगर दिखते ही भैरूलाल घबराकर बाहर निकल गया, तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खेत में अजगर को देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इस बीच सामरिया कलां के स्नेक कैचर युवक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सतर्कता और सावधानी बरतते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। जिसके बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया। स्नेक कैचरों की तत्परता से किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर