Explore

Search

September 22, 2026 6:53 pm

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए बेगूं में आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण

बेगूं। पेंशनर समाज उप शाखा बेगूं के तत्वावधान में कंचन सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से मंगलवार को लालबाई फूलबाई चौक पर मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु निशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 500 लोगों को काढ़ा पिलाया गया।
कार्यक्रम में पेंशनर समाज उप शाखा बेगूं के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंभूदयाल शर्मा, महामंत्री रमेशचंद्र कोली, कोषाध्यक्ष अशोक पुरोहित, विधि न्याय मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश रस्ताडिया, संगठन मंत्री कमलेश उपाध्याय सहित पारस कोठारी, ख्यालीलाल पुरोहित, घनश्याम शर्मा, गोपालकृष्ण शर्मा, देवीलाल कोठारी, उपशाखा मंत्री देवीलाल दशोरा, नंदलाल माली, अशोक सेन सहित वरिष्ठ व कनिष्ठ पेंशनर मौजूद रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर