

राजसमंद। चारभुजा थाना क्षेत्र में 20 दिन पूर्व करंट लगने से विद्युत कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया था।जिसकी आज उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन ग्रामीण और सहयोगी कर्मचारी आक्रोशित हो गए और शव को लेकर 33 केवी जीएसएस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि विद्युत कर्मचारी हुई सिंह को करंट विभाग की लापरवाही के चलते लगा था। उसने डीपी पर काम करने के दौरान शटडाउन लिया था लेकिन भूल बस सप्लाई चालू कर दी गई जिससे उसे करंट लग गया। प्रदराशन कर रहे लोग मृतक के परिवार के लिए 50 लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिलाया जाए। जबकि इस मामले पर विभाग के अधिकारियो का कहना है कि कर्मचारी प्लेसमेंट एजेंसी के मार्फत अस्थाई तौर पर लगाया गया था। नियमों में इस तरह के मुआवजे का प्रावधान नहीं है। इसी कारण दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए केलवाड़ा और चारभुजा थानाधिकारी मैं जाता मौके पर तैनात है। वही जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में समझाइश के प्रयास किये जा रहे हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़