Explore

Search

September 15, 2026 9:38 pm

एक घंटे की बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, सड़कों पर दो-दो फीट पानी से यातायात रहा ठप्प

राजसमंद।  दस दिन बाद एक घंटे की झमाझम बारिश ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। दोपहर बाद शुरू हुई झमाझम बारिश से बंद और चौक पड़ी नालियों का पानी बहकर सड़कों पर आ गया और राजनगर के कलालवाड़ी इलाके में सड़क पर 2 फीट तक पानी भर गया। भीड़भरा अति व्यस्ततम इलाका होने से इस पानी में दुपहिया वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। राजनगर कांकरोली का एकमात्र मार्ग होने से मजबूरन दुपहिया वाहनों को पानी में से होकर गुजरना पड़ा। वही सड़क के दोनों और बने मकानों में पानी की लहरें का पानी घुस गई। मोहल्लावासियों का कहना है कि यहां जल भराव की समस्या हर मानसून में लगातार बनी रहती है। लेकिन नगर परिषद ने इसकी कोई स्थाई व्यवस्था नहीं कर रखी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर