Explore

Search

September 15, 2026 8:34 pm

झोर गांव के सदर बाजार में जयकारे के साथ माता की प्रतिमा की स्थापना

राजसमंद। जिले के झोर गांव में आज शुभ मुहूर्त में सदर बाजार में माताजी की प्रतिमा विधि विधान पूर्वक स्थापित की गई है। जय सियाराम युवा मित्र मंडल की ओर से सदर बाजार में गरबा नृत्य के लिए भव्य पंडाल भी सजाया गया है। पंडाल में विभिन्न प्रकार की रंगोलिया भी बनाई गई हैं जिससे सदर बाजार की रौनक दमक उठी है। विद्वान पंडित मनोज कुमार शर्मा के विशेष मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक माताजी की पूजा अर्चना कर जयकारा के साथ स्थापित की गई है। बाद में विशेष आरती की गई है। बताया कि पंडाल परिसर में 9 दिनों तक डांडिया नृत्य के साथ विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। 9 दिनों तक विभिन्न झांकियां भी सजाई जाएगी। आज से गरबा पांडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। नवरात्र शुरू होने पर कई श्रद्धालु पैदल अपने इष्ट देव मंदिर स्थल पहुंचे जहां पर माताजी के समक्ष नमन कर अमन चेन ओर खुशहाली की कामना की गई। आज से कई युवा युवतियों महिला पुरषों ने व्रत उपवास भी रखना शुरू कर दिए है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर