Explore

Search

June 24, 2026 11:19 am

बकरा चुराते हुए पकड़ा तो घर मालिक को मारा चाकू, चोर को पकड़ कर की धुनाई, मौत

डूंगला। डूंगला थाना क्षेत्र के बक्षीखेड़ा उर्फ वजीराबाद गांव में बीती रात एक मकान में बकरा चोरी करने के लिए घुसे एक व्यक्ति को मकान मालिक ने पकड़ लिया। इस दौरान चोरी करने के आरोपी ने मकान मालिक को चाकू मार दिया। आसपास के लोग एकत्र हो गए और मारपीट व धक्का मुक्की के दौरान चोरी के आरोपी को गंभीर चोटे आई, जिसे चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया, वहीं मृतक के परिवार की रिपोर्ट पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। डूंगला थानाधिकारी अमृत लाल मीणा के अनुसार बक्षीखेड़ा गांव में घटना हुई है। पालोद ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आने वाले बक्षी खेड़ा निवासी लालू मीणा का खेत पर मकान बना हुआ है। बीती रात एक अज्ञात दीवार फांद कर घर में घुंसा और बकरा चोरी करने लगा जिस पर लालू मीणा की नींद उड़ गई और बदमाश को पकड़ लिया। हल्ला मचाने पर आसपास के लोग व परिवारजन एकत्र हो गए। इसी दौरान चोरी करने वाले शख्स ने लालू मीणा पर चाकू से हमला कर दिया। काफी देर तक धक्का मुक्की और मारपीट चलती रही वहीं चोरी के आरोपी ने भागने की भी कोशिश की। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को ही डूंगला अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों को चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया यहां उपचार के दौरान चोरी करने आए शख्स की मौत हो गई।
इधर घटना के बाद चोरी के आरोपी की पहचान छीपा खेड़ा निवासी राधेश्याम बावरी के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए बड़ीसादड़ी पुलिस उप अधीक्षक देशराज कुलदीप घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया वहीं डूंगला थाने पर अितरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। वहीं थानाधिकारी अमृतलाल मीणा ने आम लोगों के बयान दर्ज किए है। लोगों ने आशंका जताई कि चोरी करने के लिए एक से ज्यादा व्यक्ति आए होंगे वहीं गांव में रहने वाले भूरा मीणा के घर पर भी बकरा चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर