Explore

Search

April 21, 2026 12:07 am

जीएसटी रिफॉर्म पर व्यापारियों ने जताया आभार

डूंगला, (राजेंद्र मोगरा)। राजस्थान सरकार के सहकारिता मन्त्री गौतम दक ने उपखंड मुख्यालय डूंगला में एक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर शोरूम पर व्यापारी बंधुओं से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार एवं अभिनंदन प्रकट करते हुए नवीन कर रिफॉर्म्स के प्रति अपनी प्रसन्नता प्रकट की। “आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में केंद्र सरकार के इस साहसिक और मजबूत कदम के माध्यम से सम्पूर्ण देश का उद्योग, व्यापारी एवं ग्राहक वर्ग विकसित भारत निर्माण की दिशा में आगे बढ़गा।
व्यापारियों ने बताया की GST दर घटने से घरेलू उपयोग के फ्रिज, टीवी, एयरकंडीशन, मिक्सर मशीन, बाइक और कारे सस्ती हुई है जिससे आम आदमी को भारी बचत होंगी, जिससे नवरात्रि और दीपावली पर खरीदी करने में सहूलियत होगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूरणमल अहीर पूर्व सरपंच श्यामलाल नागोरी डूंगला नगर के प्रतिष्ठित व्यापारीगण मांगीलाल जारौली, कुशल जारौली, कन्हैया लाल दाणी,कालु लाल मेहता, नवीन मोगरा विनोद कुमार दक राधेश्याम तेली, राधेश्याम शर्मा कटेरा, गोपी लाल सेन आदि सैकड़ो की संख्या में व्यापरीगण उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर