चित्तौड़गढ़। कांग्रेस सावा मंडल के अध्यक्ष अर्जुनलाल रायका ने बताया कि रानीवाड़ा से कांग्रेस विधायक रतन देवासी को पिछले दिनों जान से मारने की धमकी व सोशल मीडिया पर परिवार के लिए लिखे कंटेन्ट पर उनकी सुरक्षा व आपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही के लिए राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही असामाजिक तत्वों पर शीघ्र ही सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की गई।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट ने कहा कि किसान परिवार से आने वाले युवा विधायक को जान से मारने की धमकी राजस्थान सरकार की कानून यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। अपराधियों में कानून का कोई खौफ ही नहीं है। जहाँ विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा? यह विचारणीय विषय है। जाट ने कहा कि देवासी परिवार पर भविष्य में कोई घटना घटित होती है तो सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगी।
रायका समाज से सरपंच अशोक रायका ने कहा कि मुख्यमंत्री इस घटना पर संज्ञान लेकर तुरंत उचित कार्याही करावें और समाज के विधायक को सुरक्षा देवें। गुर्जर समाज जिलाध्यक्ष कमल गुर्जर ने कहा कि रतन देवासी के खिलाफ षड्यंत्र सामंती सोच का परिचायक है। गाडरी युवा संगठन के एवं पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष महेश गाडरी ने कहा कि युवा विधायक पर हमले का प्रयास निदंनीय हैं। ज्ञापन के दौरान हीरालाल रायका, पंचायत अध्यक्ष श्रीलाल गुर्जर, गणेश रायका, शंभूलाल रायका, धर्मेन्द्र मेनारिया, रामलाल रायका, शंभूलाल शर्मा, भेरूलाल पूर्बिया, उदयलाल बैरववा, रामेश्वरलाल बैरा, रतनदेव मोहिल, गोविन्द रायका, हीरालाल रायका, तुलसीराम आदि ने शीघ्र कार्यवाही कर सुरक्षा की मांग की।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़