बेगूं। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सामरिया कलां में 22 सितंबर को आयोजित 69वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में क्षेत्र के 16 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई पदक हासिल किए। विद्यालय की तीन छात्राओं ने 19 वर्ष छात्रा वर्ग की जिम्नास्टिक अक्रोबेटिक त्रियो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 5 छात्र खिलाड़ियों ने 17 वर्ष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में सिल्वर मेडल हासिल कर चैम्पियनशिप अपने नाम की। जबकि 6 छात्राओं ने 19 वर्ष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में तीसरा स्थान हासिल किया। जिम्नास्टिक खेल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोपुर को तीन गोल्ड मेडल,सात सिल्वर मेडल और छः ब्रॉन्च मेडल प्राप्त हुए है। टीम प्रभारी रामफल डोरिया ने बताया स्थानीय विद्यालय से 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्वरूपगंज सिरोही में आयोजित 69 वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय से नैना धाकड़,सोनाक्षी धाकड़ और माया जटिया का चयन हुआ है। जो अब चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रशासन
मतदाता मैंपिग में राज्य के टॉप-5 में शामिल जिला, कपासन विधानसभा 99.46 प्रतिशत मैपिंग के साथ नंबर वन
December 3, 2025
7:26 pm
यूरिया खाद की किल्लत से राहत दिलाने की मांग, जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा
December 3, 2025
7:22 pm
सीएफएल हाउस ने दिया अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, ऋषभ धूत को मंत्री से मिला अवार्ड
December 3, 2025
7:00 pm
जापान से आई जायका टीम, वांगन बांध का किया निरीक्षण
December 3, 2025
6:57 pm
माधोपुर विद्यालय के खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक में दिखाया दम, तीन छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन