डूंगला। (राजेंद्र मोगरा) राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ जिला शाखा चित्तौड़गढ़ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन उप शाखा डूंगला में महावीर एलवा माता गौशाला परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगाराम खटीक मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ खेमराज कडेला विशिष्ट अतिथि कैलाश चंद्र खटीक संभाग अध्यक्ष प्रदेश मंत्री रतनलाल खटीक वरिष्ठ संभाग उपाध्यक्ष उदय सिंह रावत बड़ीसादड़ी भंवर लाल सालवी ब्लॉक अध्यक्ष भोपाल सागर मदनलाल खटीक जिला कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज मेघवाल ब्लॉक अध्यक्ष भदेसर पीरुलाल खटीक कपासन थे।
राधेश्याम जटीया ने बताया करियर गाइडेंस सोशल मीडिया का सदुपयोग करके निशुल्क शिक्षा नवीन शिक्षा नीति एवं शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम संचालन प्रकाश मेघवाल गरदाना ने किया।
प्रमुख वक्ता बालू राम मेघवाल व्याख्याता फलोदडा शंभू सिंह बड़ी सादड़ी राधेश्याम जटीया भदेसर रामेश्वर लाल मेघवाल चारण खेड़ी कैलाश चंद खटीक मांगीलाल मेघवाल बिलोट जिला उपाध्यक्ष थे। सम्मेलन में आए अतिथियों का स्वागत डूंगला के ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल कोषाध्यक्ष प्रीतम मेघवाल देलवास शांतिलाल मेघवाल पीराना कमलेश मेघवाल सेटवाना ताराचंद रेगर डूंगला हीरालाल मेघवाल निंबोदडा अंबालाल मेघवाल झाझलवास बालू राम मेघवाल भाटोली बागरीयान मुकेश बैरवा दिनेश बिलोट मुकेश मीणा आदि ने स्वागत किया।