Explore

Search

September 17, 2026 3:08 am

महिला के साथ मारपीट के आरोपी भोपे को जेल भेजा

राशमी। थाना क्षेत्र के ऊंचा में घर में घुसकर एक महिला के साथ गंभीर रूप से मारपीट करने के मामले में एक माह से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। पहुंना पुलिस चौकी पर पदस्थ अनुसंधान अधिकारी एएसआई नंदलाल सैनी ने बताया कि ऊंचा निवासी उदयलाल पुत्र मांगीलाल कीर के खिलाफ गत 25 अगस्त को एक महिला ने रिपोर्ट दी कि जब वह खाना बना रही थी। इस दौरान आरोपी ऊंचा निवासी उदयलाल कीर, पत्नी जूली व नाबालिग बेटी के साथ जबरन प्रार्थिया के घर में घुस गया तथा उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने एक माह से फरार आरोपी उदयलाल कीर को गिरफ्तार कर रविवार को अवकाश कालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। अनुसंधान अधिकारी के अनुसार आरोपी भोपाई कर देवी देवताओं , जादू टोना करने के नाम से लोगों को आए दिन धमकता रहता हैं।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर