Explore

Search

September 21, 2026 10:44 pm

देर रात तक गरबा पंडालों में खनक रहे डांडिया

राजसमंद। जिले भर में नवरात्रि में गरबा नृत्य के आयोजन हो रहे है। भक्ति के महापर्व नवरात्र में गरबा महोत्सव पूरे परवान पर नजर आ रहा है। हजारों की भीड़ गरबा पंडालों में थिरकते झूमते नजर आ रही है।यहां गरबा पाण्डाल की सजावट और डांडियों की खनक से मनमोहक नजारा दिखने लगा है। रंग-बिरंगे परिधान में सजे धजे युवक युवतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। भजन और गुजराती रीमिक्स पर कदम ताल मिलाते हुए सैकड़ों युवाओं की टोली बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। जैसे-जैसे नवरात्रा का दिन बीता जा रहा है वैसे वैसे राजसमंद जिले के डांडिया पंडालों में डांडिए की खनक और तेज होती जा रही है । देर रात तक युवा गुजराती और बॉलीवुड के रीमिक्स गानों पर डांडिया रमते हुए नजर आ रहे हैं ।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर