Explore

Search

March 11, 2026 4:27 pm

बेगूं पुलिस की मेनाल के समीप कार्यवाही,स्विफ्ट कार से अवैध डोडा चूरा जब्त

बेगूं। बेगू थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ कार्यवाही करते हुए 45 किलो 570 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्विफ्ट कार को जब्त किया है। डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा के नेतृत्व मे कानि. रमेश, महेन्द्र, मनोहर व कमलेश द्वारा सोमवार को जोगणिया माता से मैनाल की तरफ जाने वाली रोड पर संदिग्ध वाहनों चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार का चालक जोगणिया माता से मैनाल की तरफ जाने वाली रोड की तरफ आया। जिसको पुलिस जाप्ता के द्वारा हाथ से रोकने का ईशारा करने पर जोगणिया माता से मैनाल की तरफ जाने वाली रोड की तरफ भगाकर ले गया। स्विफ्ट कार चालक के द्वारा कार को वापस जोगणिया माता की तरफ घुमाकर रोड़ के किनारे खडी कर नजदीकी घने जगल मे भाग गया। जिसका पुलिस जाप्ता के द्वारा पीछा किया गया। लेकिन आरोपी चालक हाथ नहीं आए।  उस दौरान कार की तलाशी ली गई। जिसमें दो कट्टों में भरा हुआ 45.570 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने स्विफ्ट कार व अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त कर लिया है। पुलिस थाना बेगू पर स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर