Explore

Search

January 14, 2026 5:08 pm

भेरूजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई भोजन शाला, 30 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

भदेसर। उपखंड मुख्यालय स्थित भदेसर भैरवनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को न्यूनतम दर पर शुद्ध पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सकेगा। मंदिर मंडल ट्रस्ट द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु मंदिर परिसर में ही नवरात्रि पर्व से ही भोजन शाला प्रारंभ कर दी गई है। भदेसर भैरवनाथ मंदिर के अध्यक्ष ओंकार नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि भेरुजी आने वाले यात्रियों के लिए भोजन की समस्या रहती थी क्योंकि भदेसर मुख्यालय पर किसी भी प्रकार की कोई बड़ी होटल या व्यवस्थित रेस्टोरेंट नहीं है जिससे भेरुजी आने वाले यात्री खाना खा सके। कस्बे के ग्रामीण जनों के द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए विधायक सांसद रात्रि चौपाल के माध्यम से जिला कलेक्टर सहित स्थानीय सरपंच पंचायत समिति सदस्य वार्ड पंच एवं जनप्रतिनिधिययों से भदेसर भेरुजी यात्रियों की सुविधा के लिए अन्नपूर्णा योजना के तहत रसोई खोलने की मांग लंबे समय से रखी। यात्रियों की सुविधा हेतु अब भदेसर भेरुजी मंदिर ट्रस्ट ने पहल करते हुए एक आदर्श प्रस्तुत किया एवं भेरूजी मंदिर के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मात्र ₹30 न्यूनतम शुल्क पर भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं असहाय एवं विकलांग तथा संत महात्माओं को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है ट्रस्ट के द्वारा शुरू की गई भोजन शाला की इस पहल का ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों सहित भेरुजी आने वाले यात्रियों ने खूब प्रशंसा की और कहा कि सरकार तो भदेसर मुख्यालय पर अन्नपूर्णा भोजनशाला नहीं खोल पाई परंतु भेरूजी मंदिर ट्रस्ट ने अच्छी पहल करते हुए यात्रियों को सुविधा प्रदान की मंदिर ट्रस्ट के समस्त सदस्यों ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य भेरूजी मंदिर आने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान करना है।
भदेसर भेरुजी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा प्रारंभ की गई इस भोजनशाला का प्रतिदिन यात्री लाभ ले रहे हैं। भोजन शाला संचालक ने बताया कि प्रातः 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 तक प्रातः का भोजन उपलब्ध है वहीं संध्याकालीन भोजन का समय शाम को 7:00 से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक भोजन उपलब्ध रहेगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर