Explore

Search

September 21, 2026 8:46 pm

ट्रेलर और ट्रक की भिंड़त, भीषण आग में जिंदा जला ट्रेलर चालक

गंगरार, (चन्द्र प्रकाश धोबी)। चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा नेशनल हाइवे स्थित गंगरार कोर्ट पुलिया पर देर रात को दो वाहनों की भिड़ंत में लगी भीषण आग से एक ड्राइवर जिंदा जल गया। भीषण आग के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर का आगे का टायर फटते ही वह बेकाबू होकर प्याज से भरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में अचानक आग भड़क उठी। एक ट्रेलर में लोहे का बूरादा तो दूसरा ट्रक प्याज से भरी हुई थी, हादसे में ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में ही मौके पर जिंदा जल गया जबकि दूसरे ट्रक ड्राइवर ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग की ऊंची लपटें करीब पौन घंटे तक आसमान को चीरती रहीं।

स्थानीय लोग पानी और रेत डालने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन हाल यह रहा कि संगम फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड करीब पौन घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। बाद में हिंदुस्थान जिंक और चित्तौड़ नगरपालिका की फायर ब्रिगेड भी घटनास्थल पर पहुंचीं।ट्रेलर से ड्राइवर का शव निकाल कर चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया इस बीच गंगरार डिप्टी रामेश्वर लाल, एसआई शैतान सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा और ट्रक हटवाकर यातायात सुचारू करने के प्रयास किए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर