Explore

Search

March 8, 2026 12:44 am

नारसिंह माता मंदिर से गाजे बाजे के साथ ज्वारे विसर्जन

राजसमन्द। जिले कुंवारिया कस्बे के कीर मोहल्ले में स्थित नारसिंह माता मंदिर पर शारदीय नवरात्र के समापन पर बुधवार को गाजे बाजे के साथ सरवर यात्रा निकाली गई। सरवर यात्रा नारसिंह माता मंदिर से रवाना हुई आगे की ओर भक्तगण नेजा खेलाए हुए चल रहे थे। वहीं ढोल नगाड़े के साथ नवयुग मंडल सहित क्षेत्र के लोग थिरकते हुए चले थे। नारसिंह माता के जयकारा लगा रहे थे। पूर्व वार्ड पंच लक्ष्मण कीर ने बताया कि सरवर यात्रा में नारसिंह माता मंदिर के भोपाजी उदय लाल कीर, लाला फुला माताजी के भोपाजी मांगीलाल कीर, कालाजी बावजी के भोपाजी घनश्याम कीर, गोपी लाल, मिठू लाल रमेश कीर,बाबूलाल प्रजापत आदि भोपाओं को भोपा भाव हुए सरवर यात्रा के दौरान भी कई महिला पुरुषों को भाव हुए। वहीं श्रद्धालुओं ने बावजी के दर्शनों का लाभ लिया। यह सरवर यात्रा तलाई स्थल पर पहुंची है जहां पर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई एवं काला बावजी के भोपाजी घनश्याम कीर द्वारा समय बंचावनी की गई। उस दौरान बावजी ने क्षेत्र में आने वाले दिनों में पांच मावठे होने की जानकारी बताई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे वहीं बाद में सभी श्रदालु मंदिर परिसर पर पहुंची और विशेष आरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया गया। बताया गया कि नार सिंह माताजी मन्दिर पर बीती रात्रि को जागरण के अवसर पर भजन कीर्तन कार्यक्रम हुआ जिसमें गोपीलाल कीर,राधा कीर, मांगीलाल कीर, मिट्ठू कीर, वर्दी चंद कीर आदि कलाकारों द्वारा माता जी की लावण्या प्रस्तुत की गई है इस भजन संध्या कार्यक्रम में आसपास एव दूरदराज के बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर