Explore

Search

September 17, 2026 3:21 am

उमण्ड में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी का उद्घाटन

उमण्ड। आसावरा माता मेला कमेटी उमंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी का उद्घाटन मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी महेंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं भंवरलाल माली अध्यक्ष मेला समिति की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ। मुख्य निर्णायक राम लाल गाडरी शारीरिक शिक्षक ने खेल के नियमों की जानकारी देते हुए सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और अनुशासित रहते हुए खेलें। समारोह में गांव के सुरेश जाट, दीनदयाल शर्मा, रतन गाडरी, बालू राम खटीक उपस्थित रहे। मेला कमेटी के माधव लाल गाडरी, राजमल कुमावत, गोवर्धन माली, गणपत सिंह, माधव लाल, महेश सेन, सुभाष वैष्णव उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर उद्घाटन मैच का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच जीवा खेड़ा क्लब एवं सुरखंड क्लब टीमों के मध्य हुआ। संचालन कैलाश शर्मा ने किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर