भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा भीलवाड़ा के तत्वाधान में आगामी 1 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले तृतीय जाट सामूहिक विवाह की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस सामूहिक विवाह को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और समाज की टीम गांव-गांव, ढाणी-ढाणी घूमकर शादी योग्य युवक-युवतियों का पंजीयन करवा रही है। समाज के शिक्षित वर्ग ने सामूहिक विवाह को अपनाकर एक प्रेरणादायक संदेश दिया है। डॉ. ओम प्रकाश इचोलिया (सोपुरा, कोटडी) और व्याख्याता मीनाक्षी कुमारी कस्वा (सुवाणा) ने अपने विवाह के लिए सामूहिक विवाह में पंजीयन कराया है। पंजीयन कराने के बाद डॉ. ओम प्रकाश और मीनाक्षी कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा समाज होड़ा-होड़ की दिखावटी शादियों में अपनी गाढ़ी कमाई को अंधाधुंध बहा रहा है, जिससे समाज गर्त में जा रहा है। यह जाट समाज का एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है। उन्होंने समाज के अन्य सदस्यों से अपील की। सभी युवा साथी, भाई बहन एवं वरिष्ठ व्यक्ति आगे आकर अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराएं और अपनी कमाई का उपयोग बच्चों की शिक्षा पर करें। तभी एक उन्नत समाज का निर्माण होगा। कहावत है अनपढ़ जाट पढ़ा बराबर, पढ़ा जाट खुदा बराबर। इस सामूहिक विवाह में शिक्षित जोड़ों का पंजीयन कराना यह दर्शाता है कि जाट समाज अब दिखावे से दूर, शिक्षा और सादगी को महत्व दे रहा है।
प्रशासन
बेगूं काटूंदा रोड पर प्रशासन ने सरकारी भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण
January 9, 2026
9:39 pm
नाकाबंदी देख भागने की कोशिश: बिना नंबरी बाइक पर सवार थे तस्कर, घेराबंदी कर दो को पकड़ा
January 9, 2026
9:42 am
चित्तौड़गढ़ में चौथ वसूली गैंग का निकला दम, पुलिस ने सरेराह निकाला जुलूस
January 8, 2026
6:53 pm
भीलवाड़ा में जाट समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 1 नवंबर को,