Explore

Search

June 27, 2026 3:15 am

बेगूं के वरिष्ठजनों को तारा संस्थान उदयपुर ने किया सम्मानित

बेगूं। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा बेगूं एवं महावीर इंटरनेशनल अहिंसा वीरा केंद्र बेगूं के तत्वाधान में तारा संस्थान उदयपुर द्वारा बेगूं के वरिष्ठ जनों का उपरना पगड़ी द्वारा सम्मान किया गया एवं तारा संस्थान द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए जा रहे। उनका परिचय तारा संस्थान से पधारे पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में आरती चित्तौड़ा ने विस्तार से बताया समारोह में करीब 16 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही समारोह में शिव लाल शर्मा एवं सुरेंद्र अग्रवाल द्वारा नेत्र दान की घोषणा की गई। यह बेगूं में पहली बार इस प्रकार के समारोह में किसी व्यक्ति द्वारा नेत्र दान की घोषणा की गई। जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादाई होगा समारोह में महावीर इंटरनेशनल अहिंसा वीरा केंद्र की चेयर परसन किरण पगारिया, राधा मंत्री, चन्दना लुहाड़िया के साथ सभी वीरा बहिनें उपस्थित रही। पेंशनर समाज उप शाखा बेगूं अध्यक्ष राम चंद्र पंचोली महामंत्री रमेश चंद्र कोली संगठन मंत्री कमलेश उपाध्याय कोषाध्यक्ष अशोक जी पुरोहित ओम प्रकाश शर्मा गोपाल कृष्ण शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन आरती चित्तौड़ा तारा संस्थान एवं कमलेश उपाध्याय पेंशनर समाज उप शाखा संगठन मंत्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर