Explore

Search

September 17, 2026 3:30 am

लघु उद्योगों के माध्यम से स्वरोजगार को करे प्रारम्भ – प्रकाश चंद्र

बेगूं। बेगूं में सोमवार को लघु उद्योग भारती की बैठक का आयोजन  बेगूँ नगर के  एक निजि होटल हुआ। जिसमें सगंठन के पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन प्रदान किया।इस अवसर पर नगर की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंन्द्र ने सम्बोधित करते हुये कहा कि लघु उद्योग भारती के गठन की आवश्यकता, लघु उद्योग भारती के लक्ष्य को भारतीय सामाजिक जीवन मूल्यों को साकार करने का और  खोये हुए गौरव को और हमारी सामाजिक आर्थिक संरचना जो ध्वस्त हो गई थी उसके बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने बताया किस प्रकार हम अपने क्षेत्र में लघु मध्यम और सूक्ष्म उद्योगों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन दे सकते हैं और हम रोजगार सृजन किस प्रकार कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि लघु उद्योग  के माध्यम से और सूक्ष्म उद्योगों के माध्यम से रोजगार सृजन 90% तक हो सकता है। उन्होंने सगंठन की स्थापना  एंव  संगठन की उपयोगिता पर संगठन के साथ जुड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि  सरकार से सरकारी सहायता से  सरकारी स्कीम से और विभिन्न प्रकार की पॉलिसी के माध्यम से फायदा ले सकते है। यदि कोई पॉलिसी इंडस्ट्री के खिलाफ है तो हम अपने मंच पर इस समस्या को जिले के स्तर पर प्रदेश स्तर पर या राष्ट्रीय स्तर पर उठा सकते हैं। लघु उद्योग के माध्यम से किस प्रकार स्वरोजगार प्रारम्भ किया जा सकता हे पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर 25 सदस्यों की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़, सचिव दिनेश कुमावत, कोषाध्यक्ष नवीन चोरड़िया को मनोनीत कर 25 सदस्यों की  कार्यकारिणी का गठन किया गया।  इस अवसर पर  विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष  योगेंद्र  शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष  ज्ञान मेहता,महेश हुरकट, प्रांत सचिव  प्रवीण  गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन  गोयल, प्रांत संयुक्त सचिव प्रवीण  टांक,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोहर  तोषनीवाल, चित्तौड़गढ़ इकाई सचिव राकेश  पोरवाल, चित्तौड़गढ़ इकाई कोषाध्यक्ष पंकज  बसेर उपस्थित रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर