Explore

Search

May 9, 2026 12:08 pm

प्रशासन

बेगूं पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

बेगूं। थाना बेगूं पुलिस ने श्रीनगर क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद की है। बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि 4 अक्टूबर को प्रार्थी प्रकाश चंद्र धाकड़ पुत्र बालू उम्र 39 निवासी चन्दाखेड़ी ने रिपोर्ट दी कि वह 2 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी हीरो पैशन प्लस मोटरसाइकिल से बेगूं से चन्दाखेड़ी जा रहा था। रास्ते में गांव श्रीनगर के बाहर खेल टंकी के पास उसने बाइक खड़ी कर कुछ दूरी पर गया। लौटकर आया तो बाइक गायब मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहन चोरी कर लिया था। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। बेगूं डीएसपी अंजली सिंह के निर्देशन और थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में एएसआई श्यामगिरी द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।
इस दौरान जांच टीम ने संदिग्ध नरेश उर्फ गूगा कंजर पुत्र रामपाल कंजर निवासी चिताबड़ा, थाना बिजौलिया, जिला भीलवाड़ा को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है। उससे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस को अन्य मामलों के खुलासे की संभावना है।

वारदात करने का तरीका – आरोपी सुनसान या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नजर रखकर मौका पाते ही मोटरसाइकिल चोरी करता था।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर