Explore

Search

December 14, 2025 12:42 pm

सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ के रखे व्रत

घोसुण्डा। गांव घोसुण्डा में करवा चौथ व्रत का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समस्त मातृशक्ति घोसुण्डा ग्रुप की महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ माता की पूजा अर्चना की एवं करवा चौथ माता की कहानियां सुनाई। महिलाओं ने चंद्रमा को छलनी में देखकर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला।

इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की कार्यक्रम में सीमा जीनगर, जमना देवी अजमेरा, चंद्रकला चौखड़ा, रेखा चौखड़ा, रेखा अजमेरा सीता देवी खोईवाल, संतोष खोईवाल, सुनिता सोनी, नीतू सोनी, पायल सोनी, चेतना सोनी, प्रमिला जीनगर, मधु जीनगर, ममता जीनगर, गीता जीनगर, किरण जीनगर, सीमा जीनगर, हेमलता साहू, आशा पुजारी, किरण पुजारी, ज्योति पुजारी, प्रेम शर्मा, सोनप्रभा शर्मा, शक्खू शर्मा, कविता व्यास, पिंकी जैन, यशोदा पायक, मोनिका पायक, संजू पायक, ज्योति कलाल पुनम नामदेव छीपा सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। रत्न प्रभा अजमेरा ने बताया कि करवा चौथ व्रत का आयोजन गांव घोसुण्डा में बहुत ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा माता की पूजा अर्चना की और व्रत रखा। महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ व्रत का आयोजन गांव घोसुण्डा में बहुत ही सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की और करवा माता की पूजा अर्चना की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर