चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रपाल गौतम राजस्थान प्रदेश कॉंग्रेस एससी विभाग की प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग चितौड़गढ़ के बैनर तले सर्वोच्च न्यायालय में भारत के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेकनें की घटना के सम्बन्ध में कठोरतम कार्यवाही किये जाने के सन्दर्भ में देश के राष्ट्रपति के नाम जिला मजिस्ट्रेट चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिनिधमंडल मंडल ने ज्ञापन कहा कि यह अत्यंत चौंकाने वाली और निंदनीय घटना है कि सर्वोच्च न्यायालय के प्रांगण में एक अधिवक्ता द्वारा भारत के मननीय मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई पर जूता फेंकने जैसा शर्मनाक और जातिगत घृणा से प्रेरित कृत्य किया गया है। विशेष रूप से उल्लेखित करना चाहते कि हमारे माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय एक दलित समाज से आते हैं और उनकी नियुक्ति पर हमें गर्व है। ऐसे में इस तरह की घटना उनके पद और गरिमा के प्रति और भी अपमानजनक है।
भारत की स्वतंत्रता के 78 वर्ष बाद भी यदि देश के दलित समुदाय के मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय में भी सुरक्षित नहीं है, तो यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि देश के सबसे सुदूर क्षेत्र में रहने वाले एक सामान्य दलित पुरूष या महिला की सुरक्षा की क्या स्थिति होगी? यह घटना समाज में व्याप्त गहरे जातिगत पूर्वाग्रह को उजागर करती है। इस घटना से न केवल न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि यह पूरे देश के लिए एक अपमानजनक क्षण भी है। हम मानते हैं कि न्यायपालिका के प्रति इस तरह की अनादरपूर्ण व्यवहार अस्वीकार्य है। और इसके लिए कठोरतम कार्यवाही आवश्यक है, यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे गरीब/जरूरतमंद समुदाय की गरिमा और हमारे संविधान के मूल मूल्यों पर गहरा आघात है घटना के संदर्भ में दोषी अधिवक्ता के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश जारी कर मामले में उचित कार्यवाही करे जिससे देश में भविष्य में कभी कोई इस प्रकार की घटना न कर सके। ज्ञापन देने में राजस्थान प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के सचिव रणजीत लोठ, जिला प्रभारी गणेशलाल जाटोलिया, प्रवक्ता नवरतन जीनगर, एससी एसटी महासभा अध्यक्ष रामेश्वरलाल बैरवा, दौलतराम पिंगोलिया, रतनदेव मोहिल, बाबूलाल जटिया, भेरूलाल जटिया, प्यारचंद गवारिया, रमेशचंद्र जटिया, मनीष चांवला, श्यामलाल आमेरिया, संजय रैगर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़