Explore

Search

September 17, 2026 3:44 am

बेगूं पुलिस ने बलवंतनगर में हुई मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार,चोरी की बाइक बरामद

बेगूं। बेगू थाना पुलिस ने गांव बलवन्तनगर मे हुई मोटरसाईकिल चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक मोटरसाईकिल बरामद। बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि प्रार्थी रामचंद्र धाकड़ पुत्र पृथ्वीराज धाकड़ निवासी बलवंतनगर ने 4 जून 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 जून की रात करीब 2 बजे उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई प्यारेलाल के सुपुर्द की गई।
घटना के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवतसिंह हिगड़ एवं पुलिस उपाधीक्षक अंजलि सिंह के निर्देशन में थाना अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बेगू, काटुंदा, बस्सी टोल, मेनाल, बिजौलिया व लाडपुरा क्षेत्र के कैमरों की जांच की और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान के लिए मुखबिरों व स्थानीय लोगों की सहायता ली। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विनोद उर्फ विनोस कंजर पुत्र कालू कंजर निवासी मोतीमगरी, बिजयपुर थाना बिजयपुर को डिटेन किया। पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पर चोरी के दो, डकैती के प्रयास का एक तथा अन्य धाराओं में कुल चार प्रकरण दर्ज हैं।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर