

राजसमन्द, गौतम शर्मा। जिले के कुंवारिया क्षेत्र के फ़ियावड़ी, खंडेल, लालपुर, जोधपूरा, लापस्या, मादड़ी, पिपली अहीरान, बिनोल, साकरोदा आदि आसपास के गांवो में इन दिनों खेतों में किसानों द्वारा मक्का व ज्वार की पक्की हुई फसल कटाई को लेकर खेतों में चहल-पहल नजर आई है ऐसे में इन दिनों बाजारो में सन्नाटा पसरा हुआ है। आपको बताते हैं कि किसान अपने खेतों में अगली नई रब्बी की गेहूँ फसल बोने के लिए खेत पर पक्की पकाई मक्का की फसल की कटाई कर रहे हैं जिससे खेतों में चारों ओर चहल-पहल बनी हुई है। बताया कि इन दिनों लोगों को मजदूर भी नहीं मिल पा रहे हैं जिससे परिवार के सदस्य खुद ही अपने खेतों में मक्का के फसल की कटाई का कार्य जोरों के साथ कर रहे हैं। ऐसे में खेतों में काश्तकारों की भारी चहल-पहल देखने को मिल रही है। यह लोग मक्का की कटाई के बाद रबी की फसल गेहूं की बुवाई करेंगे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़