भीलवाड़ा। प्रतापनगर पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में एक व्यक्ति को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया हैं। एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले के प्रकरणो में वांछित चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत को गम्भीरता से लेते हुए पारस जैन आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय भीलवाडा के निर्देशन में व मनीष बडगुर्जर आरपीएस वृताधिकारी, वृत शहर भीलवाडा के निकटतम सुपरविजन में सुरजीत ठोलिया पु.नि. थानाधिकारी, थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम का गठन किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- प्रार्थी सुशील कुमार गुप्ता निवासी बसंत विहार मेन रोड़ थाना प्रतापनगर जिला भीलवाड़ा ने पुलिस थाना पर रिपोर्ट पेश की कि अभियुक्त गण नें आपराधिक षडयंत्र रचकर प्रार्थी को विश्वास में लेकर मेरी फर्म सफल फेब्रिक से करीब 12 लाख रूपये का कपड़ा प्राप्त कर रूपये नहीं लोटाकर कपडे को खुर्द-बुर्द कर दिया है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 200/2025 धारा 318(4), 316(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। गठित टीम द्वारा घटना के सबंध में मुल्जिमानो की तलाश की जाकर आरोपी प्रदीप अरोड़ा पुत्र रामप्रकाश अरोड़ा उम्र 59 साल जाति पंजाबी अरोड़ा निवासी मकान नम्बर 47 गुरुहर कृष्णा नगर बस्ती गुंजा पुलिस थाना बस्ती बाबा खेल जालंधर शहर जिला जालंधर (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़