Explore

Search

February 6, 2026 7:50 am

गौ हत्या के विरोध में बोहेड़ा के बाजार बंद, पुलिस ने 4 आरोपी पकड़े

चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी क्षेत्र के बोहेड़ा में गौ हत्या के विरोध में गांव के बाजार बंद रहे और आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक गांव में चोर चोरी करके लौट रहे थे इसी दौरान वहां बाड़े में बंधी एक गाय ने एक चोर को सिंग मार दिया। सिंग मारने से चोर के घायल होने पर साथी चोर इतने आग बबूला हो गए कि वहां बंधी गाय की बेरहमी से हत्या कर दी। गाय मालिक ने मोहन लाल डांगी ने बड़ीसादड़ी पुलिस थाना पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध गौ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई। गौ हत्या की ख़बर सुनते ही लोग आक्रोशित हो गए और दोषियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने गौ हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी नही करने पर बुधवार को बोहेड़ा का बाजार बंद का आव्हान किया गया और आक्रोशित ग्रामीण चौराहे पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकरी मौके पर पहुंचे और मामले में कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जाकर बोहेड़ा के बाजार वापस खोले गए। इधर बड़ीसादड़ी थानाधिकारी कमल चंद ने बताया कि गौ हत्या के मामले में बीएनएस की धारा 325 व गोवंश अधिनियम की धारा 38 में मामला दर्ज कर मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गौ हत्या के मामले में पुलिस टीम द्वारा विशेष सूत्र व तकनिकी साक्ष्यों से पता करते हुए मुल्जिमान राजेन्द्र सिंह उर्फ तबाही पिता हमेर सिंह चौहान 21 वर्ष निवासी बोहेडा, भावेश उर्फ के.डी. पिता रमेश दमामी उम्र 25 साल निवासी बोहेडा, सत्यनारायण उर्फ सत्तु पिता दिनेश चन्द्र जाति जटिया उम्र 28 साल निवासी लुहारिया खेड़ा, देवेन्द्र सिंह उर्फ मुकुल पिता उदय सिंह राजपूत उम्र 26 साल निवासी पहुंना हाल बड़ीसादड़ी पुलिस थाना बड़ीसादड़ी को गिरफ्तार अनुसंधान जारी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर