Explore

Search

April 30, 2026 4:17 pm

कपड़ा शोरूम के बेसमेंट में लगी आग से लाखों का नुकसान, दमकलों ने आग पर पाया काबू

चित्तौड़गढ़। कोतवाली पुलिस थाना से कुछ ही दूरी पर एक टेलर व कपड़ा शोरूम में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा हैं। अलसुबह ही शोरूम से धुआं उठता देख लोगों ने शोरूम मालिक और पुलिस को सूचना दी। कपड़ा शोरूम के बेसमेंट में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। बेसमेंट में रखे ग्राहकों के कपड़े समेत अन्य कपड़े जल गए। छह दमकलों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तीन मंजिला शोरूम पर टेलरिंग और कपड़े का शोरूम हैं। बेसमेंट में भी कपड़े रखे हुए थे। आग लगने से लिफ्ट भी जल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर