Explore

Search

March 4, 2026 4:03 am

रक्तदान शिविर: चिलेश्वर में सालवी समाज 211 जनों ने किया रक्तदान


◆समाज को स्वास्थ्य, शिक्षा व समृद्धि में आगे बढ़ने की जरूरत – मेघवंशी

रायपुर। गुरूवार को रायपुर ब्लॉक के चिलेश्वर गांव में सालवी समाज विकास संस्थान (जगदीश) द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 8 महिलाओं सहित 211 लोगों ने रक्तदान किया। भीलवाड़ा के अरिहंत मेडिकल हॉस्पीटल व देवगढ़ स्तुति हॉस्पीटल के ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान संपन्न करवाया। सरेवड़ी, सगरेव, चिलेश्वर व कोशीथल की सुखी देवी, माया देवी, सुन्दर देवी, शांता देवी, शानू देवी, प्रेम देवी, शांता देवी, पानी देवी व श्रीदेवी ने रक्तदान किया। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भंवर मेघवंशी ने कहा कि अब समाज को स्वास्थ्य, शिक्षा व समृद्धि की ओर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास आधारशिला शिक्षा ही है इसलिए वर्तमान समय में जमीन, व्यापार या अन्य में निवेश करने की बजाए सर्वाधिक निवेश शिक्षा में करने की जरूरत है, कीमती से कीमत वस्तु को बेचकर भी बच्चों की शिक्षा में निवेश करना चाहिए। मेघवंशी ने राजनीतिक चेतना को बढ़ाने व इसके लिए संगठित होने की जरूरत है। अपने संबोधन में पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी ने कहा कि समाज के शिक्षित युवाओं के सामने में बेरोजगारी सबसे बड़ा संकट है। युवाओं को सरकारी नौकरियों के विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई ताकतें संविधान पर प्रहार कर रही है, संगठित होकर उन्हें रोकने की भी जरूरत है।
संस्थान के अध्यक्ष दयाराम सालवी ने बताया कि शिविर में एए क्लास कांट्रेक्टर किशन लाल सालवी, मातृकुंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर लाल सालवी, पूर्व अध्यक्ष लीलाधर सालवी, मियाला पांच बैठक के अध्यक्ष प्रकाश नागर, पूर्व अध्यक्ष जयराम, पूर्व अध्यक्ष किशन लाल, गोपी लाल व सुरेश चंद्र, सचिव लक्ष्मी लाल, पूर्व सचिव नारायण लाल सालवी, उपाध्यक्ष रामचंद्र सालवी, अहमदाबाद जेबीआर ग्रुप अध्यक्ष भोजराज सालवी, ध्रुव चौखला के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल काला, जगदीश सालवी, रघु खेमादा, पत्रकार लखन सालवी, सुरेश सालवी व वीडीओ नारायण सालवी, मुकेश सालवी व अंबा लाल सालवी सहित सालवी समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे। दयाराम सालवी ने बताया कि सभी अतिथियों को डॉ. अंबेडकर की तस्वीर भेंट की गई व रक्तदाताओं को पगड़ी व माला के द्वारा अभिनन्दन किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर