Explore

Search

September 23, 2026 11:46 am

मक्का के कट्टे लेकर जा रही जीप पुलिया से पानी में गिरी, दो लोगों को बचाया 

चित्तौड़गढ़। दो दिन से जारी बरसात से नदी नालों में भारी पानी की आवक फिर से शुरू हो गई हैं। लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी हैं। इस बीच फुसरिया पुलिया पर पानी की आवक तेज होने से एक जीप पानी में जा गिरी। जीप में बैठे दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला।

बताया जा रहा कि ये दोनों व्यक्ति फुसरिया गांव के रहने वाले हैं भैरु लाल मीणा और हजारी लाल अपनी मक्का की फसल को जीप में भरकर बस्सी बेचने के लिए ले जा रहे थे इस बीच बारिश से फुसरिया पुलिया पर पानी का बहाव होने से जीप चालक को पुलिया का रास्ता पानी में नही दिखने से जीप पानी में गिर गई। चालक व उसके साथी को बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों की सहायता से पानी से बाहर निकाला। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रमीण एकत्र हो गए। मौके पर जेसीबी मंगवाकर जीप को भी पानी के नाले से बाहर निकाला गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर