Explore

Search

September 23, 2026 11:41 am

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

शाहपुरा। शाहपुरा थाने के अंतर्गत रहड़ गांव के पास रविवार शाम को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रहड़ निवासी बन्ना लाल (45) पुत्र लक्ष्मण माली, हीरालाल (61) पुत्र कल्याण माली और भैरूलाल (60) पुत्र छोगा माली रविवार शाम बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।

गांव के नजदीक एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार बन्नालाल उछलकर ट्रक के टायर के नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हीरालाल और भैरूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर