Explore

Search

September 20, 2026 9:14 pm

चोरी के मामले 23 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में 23 साल से फरार वांछित आरोपी मदन बावरी को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान आपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में तथा डीवाईएसपी बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी रामसुमेर द्वारा एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल राकेश, वीरेंद्र ,देवेंद्र की एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा 4 नवंबर को वांछित अभियुक्त मदनलाल पिता लक्ष्मण बावरी जाति बावरी उम्र 58 साल निवासी बावरी की झोपडी हमीरगढ़ को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पिछले 23 साल से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी में हमीरगढ़ थानाधिकारी संजय गुर्जर मय टीम का योगदान रहा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर