Explore

Search

December 14, 2025 1:28 pm

एम.डी.एम.ए. पाउडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़। मण्डफिया थानां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पैदल जाते एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध एम.डी.एम.ए. जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एवं वृताधिकारी भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी मण्डफिया गोकुल लाल डांगी उ.नि व पुलिस जाप्ता कांस्टेबल विजेश कुमार, महेन्द्र कुमार, योगेश व नारायण लाल द्वारा डुंगला रोड़ चिकारड़ा में नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल पैदल आते समय पुलिस जाप्ता को देखकर वापस मुडकर भागने लगा जिसे संदिग्ध लगने से घेराबंदी देकर पकडा। जिसकी तलाशी पर उसके कब्जे से 14.6 ग्राम मादक पदार्थ अवैध एम.डी.एम.ए. मिली। उक्त अवैध एम.डी.एम.ए. को जब्त कर आरोपी 39 वर्षीय सराफत अली पुत्र किशोर अली उर्फ निसार अली सैयद निवासी चिकारडा थाना मण्डफिया जिला चितौडगढ (राज.) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध एम.डी.एम.ए. की खरीद फरोख्त के सम्बंध मे अनुसंधान जारी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर