चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा है बस्सी उप जिला चिकित्सालय का कार्य शीघ्र पूरा करे उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में इसकी स्वीकृति होकर कार्यादेश जारी हो गए थे सरकार बदले 2 साल होने के बाद भी निर्माण कार्य रुका हुआ है ग्रामीण कांग्रेस ने निर्माण के लिए धरना प्रदर्शन किया उसके पश्चात स्थानीय लोगों ने भी निर्माण शुरू नहीं होने के कारण धरने पर बैठे रहे थे किंतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते कार्य नहीं हो पा रहा है। जनहित के लिए बस्सी उप जिला चिकित्सालय के निर्माण के लिए चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन जी को भी अवगत कराया गया था जो कि जिले के प्रशासन महके के सबसे बड़े अधिकारी है हमे उम्मीद है कि वह भी इस कार्य के निर्माण को रुचि लेकर शीघ्र पूरा करवाएंगे पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि 7 से 9 चौड़ी मीटर सेमलपुरा से विजयपुर 40 करोड़ रुपए की लागत वाली सड़क की स्वीकृति होने के बाद वन विभाग से भी निर्माण के तकनीकी आदेश जारी होने के बाद भी स्वीकृत कार्य शुरू नहीं हुआ है जिसको भी शीर्घ शुरू करवाया जाना चाहिए भाजपा जनप्रतिनिधि नई सौगात नहीं दे सके कम से कम स्वीकृत कार्य को जनहित में पूरा करे जिससे चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य अवरुद्ध नहीं हो।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़