Explore

Search

March 19, 2026 2:39 am

बस कण्डक्टर की हत्या मामले में टेम्पो चालक गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना क्षेत्र में शनिवार को होड़ा चौराहा पर बस कण्डक्टर के साथ मारपीट कर हत्या करने वाला टेम्पों चालक आरोपी सत्यनारायण टांक को भदेसर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी आईपीएस ने बताया कि शनिवार को करीब शाम 05.00 बजे पर थाना भदेसर पर जरिये फोन सूचना मिली कि जगन्नाथ पुत्र जीतमल गुर्जर निवासी नाहरगढ़ थाना भदेसर के साथ टेम्पों चालक ने मारपीट की जिसे ईलाज हेतू चितौड़गढ़ ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई तथा मृतक की लाश श्रीसांवरियाजी चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ में है। इस सम्बन्ध में प्रार्थी कन्हैया लाल उर्फ काना पुत्र उॅकार गुर्जर उम्र 45 साल निवासी होडा चौराहा होडा थाना भदेसर चित्तौड़गढ़ ने रिपेार्ट पर थाना भदेसर पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं कार्यवाहक डीएसपी भदेसर बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी भदेसर घेवर चन्द पुुलिस निरीक्षक के नेतृत्व मे एएसआई निहाल चन्द, सुनिल महाजन, विकास, विजय, रतनसिह, नरेन्द्र व झाबरमल द्वारा तकनीकी व आसूचना तंत्र के माध्यम से अनुसंन्धान करते हुए उक्त घटना स्थल का मौका मुआयना कर घटना स्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज चैक किये। मामले में सावलिया जी चिकित्सालय चितौड़गढ़ के मेडिकल बोर्ड का गठन कराया जाकर मृतक की लाश का पीएम कराया जाकर लाश को परिजनों को सिपुर्द किया गया। मामले में मृतक जगन्नाथ गुर्जर के साथ सत्यनारायण टेम्पों वाले ने सवारियों की बात को लेकर गम्भीर मारपीट की जिससे उसकी मृत्यु होना पाया। जिस पर पुलिस द्वारा टेम्पो चालक 55 वर्षीय सत्यनारायण पुत्र मथरा लाल टांक (कलाल) निवासी मीरा गंज भादसोड़ा थाना भदसोड़ा जिला चितौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय से पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया जिससे पुछताछ एवं प्रकरण का अनुसंधान जारी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर