Explore

Search

March 4, 2026 4:28 am

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव परिवार मंदिर के लिए शिला पूजन, भक्तों के लिए बनेगा 2000 क्षमता का विशाल शेड

भीलवाड़ा। परम पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान और श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट, नौगांवा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को नौगांवा स्थित सांवरिया सेठ मंदिर परिसर में एक बड़े धार्मिक और सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया। मंदिर परिसर के समीप निर्मित होने वाले शिव परिवार मंदिर की आधारशिला का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। पंडित रमाकांत आचार्य ने विधिविधान से पूजा अर्चना और मंत्र उच्चारण के साथ शिव परिवार मंदिर की शिला का पूजन कराया। इस अवसर पर संस्थान ने एक और महत्वपूर्ण जनोपयोगी कार्य का भी शुभारंभ किया। मंदिर में दर्शनार्थियों और भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए, उनके भजन-कीर्तन और आरामदायक बैठक व्यवस्था के लिए एक विशाल शेड निर्माण का भी किया गया। यह शेड 2000 लोगों की क्षमता वाला होगा, जिससे किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान भक्तों को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद अग्रवाल मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान को पूर्ण कराया। इस पुनीत कार्य के शुभारंभ के साक्षी बनने के लिए कई प्रमुख हस्तियाँ मौजूद रहीं। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा, संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्यगण भी उपस्थित थे, जिनमें कैलाश डाड,सत्यप्रकाश गगड़, हेमंत शर्मा,मदनलाल धाकड़,चंद्र प्रकाश आगाल, पंडित प्रकाश शर्मा और गौशाला व्यवस्थापक अजीत सिंह सहित संस्थान के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे। संस्थान और मंदिर ट्रस्ट का यह संयुक्त प्रयास नौगांवा को धार्मिक पर्यटन और जनसेवा के केंद्र के रूप में और मजबूत करेगा।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर