Explore

Search

May 1, 2026 10:42 pm

सूकुन की सर्दी अभियान से बच्चो को मिली राहत

चित्तौड़गढ़। सामाजिक सेवा के जुनुन से सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को विभिन्न सामग्री भामाशाहों द्वारा वितरित की जा रही है। इसमें बच्चें को स्वेटर, जूते स्टेशनरी, बेग इत्यादि प्राप्त होने से बच्चों में शिक्षण के प्रति रुची बढ़ रही है। इसमें शिक्षकों द्वारा सम्पर्क, कर भामाशाह को प्रेरित करना भी एक महत्वपुर्ण कड़ी है।
पिछले 30 दिवस के विभिन्न समाचार पत्रों में छपी खबरों के संकलन से चित्तौड़गढ़ क्षैत्र के लगभग 9680 छात्र छात्राएं विभिन्न प्रकार से लाभान्वित हुए है। मानव सेवा के क्रम को जारी रखते सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरण प्रकल्प के अंतर्गत ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए महावीर इंटरनेशनल युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ द्वारा ठंड से बचाव हेतु स्वेटर, जुते, स्टेशनरी एवं मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भुवाई कॉलोनी पंचदेवला सुखवाड़ा घोसुण्डा बांध चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष वीर वल्लभ मोदी ने बताया की अभी भी शहर से दूर कईं छोटे-छोटे गांवों में पहुंच कर वहां के विद्यार्थी को समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास है। इस अवसर पर युवा केंद्र सचिव लोकेश डांगी, अभिषेक लोढ़ा, प्रदीप बोहरा, अविनाश भाणावत आदि उपस्थित रहे। जोन सचिव महावीर इन्टरनेशनल वीर प्रवीण जैन से छात्रों से नियमित स्कूल आने एवं गुरुजनों से संयमित व्यवहार करने हेतु प्रेरित किया। आभार स्कूल की प्रधानाध्यापक ने किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर