Explore

Search

January 13, 2026 8:36 am

वक्त की बड़ी खबर: अब तक चार की मौत,NH 27 पर माण्डना के पास भीषण सड़क हादसा

बेगूं। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर माण्डना के निकट रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। बीती रात हादसे के बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उपचार के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया।  जिनमें एक 35 वर्षीय युवक तथा एक अन्य शामिल है। इनमें से 4 को रैफर किया गया। भीषण सड़क हादसे की सूचना पर एएसआई गीता लाल मौके पर पहुंचे एवं एएसआई लेखराज उपजिला चिकित्सालय पहुंचे।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 8 बजे एक स्विफ्ट कार चालक ने विपरीत दिशा में कार चला कर एक के बाद एक कर तीन वाहनों को टक्कर मार कर भीषण हादसा कारित कर दिया। कार चालक ने पहले एक बाइक को टक्कर मार कर दंपती को गंभीर घायल कर दिया फिर एक के बाद एक दो कारों को टक्कर मार दी।

इस दौरान कोटा की तरफ से आई एक कार भी इस हादसे का शिकार बन गई। भीषण सड़क हादसे के दौरान मौके पर हर तरफ चीख पुकार एवं हाहाकार मच गया। इस दौरान मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। हादसे में हेमराज 35 पुत्र किशन लाल गुर्जर निवासी माण्डना तथा एक अन्य युवक की मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल हुए है जिनका उप जिला चिकित्सालय बेगूं एवं काटूंदा चिकित्सालय मे उपचार किया गया है।

हादसे में इन्होने गवाई जान –

सोनू पिता चंद्रा गुर्जर उम्र 25 निवासी मोही तहसील मांडलगढ़ जिला भीलवाड़ा

फोरू गुर्जर पुत्र बागाजी गुर्जर गांव तीखी का खेडा उम्र 33 तहसील बेगूं जिला चित्तौड़गढ़

राजेश पिता भवँर लाल जी मीणा उम्र 29
ग्राम कुवार्ति धान मंडी जिला बूंदी

हेमराज गुर्जर पुत्र किशन गुर्जर उम्र.35 निवासी मांडना तहसील बेगूं जिला चित्तौड़गढ़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर