Explore

Search

March 7, 2026 11:33 am

कैंसर पीड़ितों के लिए बिदिशा ने किया पति के जन्मदिन पर केस दान

चित्तौड़गढ़। द प्रोगेसिव नेशन के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ निवासी एडवोकेट बिदिशा अग्रवाल ने अपने पति सी. ए. राहुल मुथा के जन्म दिवस के उपलक्ष में अपने 12 इंच बाल कैंसर पीड़ितों के लिए मुफ्त विग बनाने हेतु दान किए। मानवता के प्रति उनकी यह सोच अनुकरणीय है। पूर्व में हुए इसी प्रकार के नवाचार से प्रेरणा लेकर उन्होंने यह कार्य किया। संस्था विगत 2 वर्षों से केश दान करवा रही है। संस्था की को फाउंडर पारुल वर्डिया ने बताया कि संस्था अब तक 32 जनों के केश दान करवा चुकी है। कीमोथेरेपी के दौरान पेशेंट के बाल झड़ जाते हैं। बाजार से विग खरीदने का खर्चा लगभग 28 से 30 हज़ार तक आता है। 32 हेयर डोनेशन के साथ ही संस्था ने एक रोगी को नि:शुल्क विग भी उपलब्ध कराई है। इसी क्रम में बिरला सीमेंट वर्क्स कॉलोनी की श्रेया दवे ने भी संस्था के अंतर्गत केश दान किया। पिछले कुछ माहों में केश दान के प्रति एक अनूठा जज्बा देखने को मिला है। इस पुनीत कार्य में सिंचाई नगर स्थित दीप हेयर सलून के दीपक सेन का पूर्ण सहयोग रहता है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर