Explore

Search

May 20, 2026 10:44 pm

प्रशासन

सांसद खेल महोत्सव के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़। सांसद खेल महोत्सव (लोकसभा खेल महाकुंभ) की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं को लेकर सांसद जनसुनवाई केंद्र पर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले टूर्नामेंट की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 23 दिसंबर को प्रातः 8 बजे चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की 40 ग्राम पंचायतों एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्डों की टीमें आपस में मुकाबला करेंगी। इन प्रतियोगिताओं में विजेता बनने वाली टीमें 25 दिसंबर को इंदि गांधी स्टेडियम में आयोजित लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ में भाग लेंगी। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद खेल महाकुंभ के लोकसभा संयोजक श्रवण सिंह राव ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण एवं शहरी युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम है। यह आयोजन युवाओं को खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला महामंत्री रघु शर्मा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को एकजुट करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का जनआंदोलन है। कार्यकर्ताओं को समन्वय और अनुशासन के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाना है। बैठक में खेल मैदानों की व्यवस्था, टीम पंजीयन, समय-सारिणी, अनुशासन, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में चित्तौड़गढ़ विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी ने  उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से सांसद खेल महोत्सव को ऐतिहासिक सफलता दिलाई जाएगी। इस अवसर पर प्रधान देवेंद्र कंवर, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, गोपाल चौबे, गोपाल राजोरा,  शिवलाल शर्मा, अविनाश शर्मा, किशन शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुधार, नवीन सुखवाल, मोहित गोस्वामी, अर्जुन नीलेश, नीलमणि जगपाल सिंह, जितेन्द्र शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर