राशमी। थाना क्षेत्र में लालपुरा और पहूंना के बीच स्थित एक होटल पर मंगलवार देर रात जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर साले पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान साले की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना को लेकर बुधवार शाम जीजा के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात भीलवाड़ा जिले का लखमणियास निवासी कमलेश जाट अपने भतीजे लादुलाल को साथ लेकर बस्सी भेरू खेड़ा में अपनी बहिन कलादेवी से मिलकर लौट रहा था। इसी दौरान उसके जीजा रतनलाल जाट निवासी बस्सी का फोन आया कि वह सांखली की ओर से आ रहा हैं। तुम लोग उससे रास्ते में मिलकर जाना। इस पर रतनलाल का साला कमलेश और भतीजा लादू लाल अपनी गाड़ी से सांखली की ओर जा रहे थे। रास्ते में जीजा रतनलाल की गाड़ी पहूंना-लालपुरा के बीच एक होटल पर खड़ी दिखाई दी, जिस पर दोनों वहीं रुक गए। उन्होंने देखा कि रतनलाल 15-20 लोगों के साथ होटल पर बैठकर अलाव ताप रहा था। इन दोनों को देखते ही रतनलाल और उसके साथियों ने डंडों, सरियों, पत्थरों और लाठियों से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कमलेश पर तलवार से जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने कमलेश की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी आग लगा दी। लादू लाल अपनी जान बचाने के लिए जंगल में छिप गया और फोन पर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल कमलेश जाट को चित्तौड़गढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पहूंना चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक नंदलाल सैनी जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जली हुई गाड़ी को जब्त कर पहूंना चौकी परिसर में खड़ा करवाया। बाद में सहायक उप निरीक्षक सैनी चित्तौड़गढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां घायल कमलेश जाट अचेत अवस्था में होने के कारण बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने प्रार्थी लादू लाल की रिपोर्ट पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन
बेगूं काटूंदा रोड पर प्रशासन ने सरकारी भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण
January 9, 2026
9:39 pm
नाकाबंदी देख भागने की कोशिश: बिना नंबरी बाइक पर सवार थे तस्कर, घेराबंदी कर दो को पकड़ा
January 9, 2026
9:42 am
चित्तौड़गढ़ में चौथ वसूली गैंग का निकला दम, पुलिस ने सरेराह निकाला जुलूस
January 8, 2026
6:53 pm
चित्तौड़गढ़ शहर में हफ्ता वसूली गैंग का तांडव.!, पानीपुरी के हाथ ठेलों में तोड़फोड़, सौंपा ज्ञापन
January 7, 2026
7:27 pm
जीजा ने साले पर जानलेवा हमला किया,साथियों संग मिलकर स्कॉर्पियो जलाई,पुलिस ने मामला दर्ज किया